Manisha Yadav Jodha Akbar Salima Begum Passes Away: मनीषा को टीवी शो जोधा अकबर में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री परिधि शर्मा ने बताया कि उनको व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए एक्ट्रेस की डेथ का पता चला…

मुख्य बातें
- अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन हो गया है।
- मनीषा को टीवी शो जोधा अकबर के लिए जाना जाता था।
- परिधि शर्मा ने मनीषा के निधन की पुष्टि की है।
छोटे परदे के पॉपुलर टीवी सीरियल जोधा अकबर में सलीमा बेगम का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन हो गया है। 1 अक्टूबर को मनीषा यादव ने आखिरी सांस ली, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ था। इस खबर की पुष्टि उनकी को-स्टार और टीवी अदाकारा परिधि शर्मा ने की है। जिन्होंने सीरियल में उनके साथ जोधा का किरदार निभाया था।
परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में मनीषा यादव की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है, आरआईपी @manisha_Mann।’
मनीषा को टीवी शो जोधा अकबर में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री परिधि शर्मा ने बताया, ‘हमारा शो ऑफ एयर होने के बाद मैं उसके साथ लगातार संपर्क में नहीं थी। लेकिन हमारे पास एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और सभी अभिनेत्रियां जो शो में बेगम थीं, उस ग्रुप का हिस्सा हैं। इसलिए हम संपर्क में रहते हैं और अगर किसी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण शेयर करना है, तो हम ग्रुप पर करते हैं। मुझे इस बारे में कल ग्रुप में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई।’
अपने पीछे छोड़ गईं साल भर का बेटा
अभिनेत्री मनीषा यादव का बेटा इस साल जुलाई में एक साल का हुआ है। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया था। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे अनमोल बच्चे!!! मेरे छोटे बच्चे आप मेरे जीवन में एक कठिन वर्ष के दौरान रोशनी बनकर रहे हो। मैं आपकी मम्मा बनकर बहुत धन्य और आभारी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
https://www.nationalnewstime.com/archives/53843
अतरंगी कपड़े पहनने की वजह से ट्रोल हुईं ये 5 एक्ट्रेसेस, प्रियंका से लेकर नुसरत भरुचा तक हैं शामिल
UP हिंसा पर सियासत शुरू, पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे कई पार्टियों के नेता, जानें- किसने क्या कहा
लखीमपुर हिंसा : भारतीय किसान यूनियन आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगा