आज मां यमुना रक्षक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विनोद दिल्ली से पहुंचे उत्तराखंड देहरादून
राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विनोद टीवी इंडिया 24 एवं स्टेट 24 न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर हैं साथ ही साथ कई संगठनों के प्रवक्ता एवं पत्रकारों के मन की बात के कार्यक्रम के अध्यक्ष भी हैं
राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विनोद के उत्तराखंड आगमन पर मां यमुना रक्षक संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दी
मा यमुना रक्षक संघ के डायरेक्टर तथा टीवी इंडिया 24 राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल एवं युनिवर्सल फिल्म प्रोडक्शन के संपादक , चेयरमैन रजत सिंह ,राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंजाब सिंह व अन्य सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विनोद को शाल ओढ़ाकर व पुष्प माला पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया
सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विनोद का आभार व्यक्त किया
वही उत्तराखंड स्टेट चीफ सविता रानी ने क्षेत्र के विकास के बारे में भी कुमार विनोद से बात चीत की
वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विनोद ने उत्तराखंड के कई जगहों पर भ्रमण किया वा जायजा लिया भारत के सभी नदियों के बारे में प्रदूषण गंदगी के बारे में मां यमुना से संबंधित कई मुद्दों पर गहन चर्चा भी हुई
मिली सूत्रों की जानकारी के मुताबिक आज शाम 5:00 बजे कुमार विनोद पुनः दिल्ली रवाना होंगे