जालंधर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिन्दर भगत ने कहा कि पंजाब में बिजली संकट लगातार गहरा रहा है। राज्यभर में लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर उतर रहें हैं।इस समय लगातार गहरा रहे बिजली संकट की गाज अब उद्योगों पर गिरी है। बिजली की कमी के कारण उद्योग, कृषि , व्यापार तबाह होने के कगार पर है। जिससे उनको करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है और उनको आर्डर तैयार करने में भी देरी हो रही है और इस समय धान की रोपाई चल रही है ,उनको भी बिजली ना मिलने के कारण पानी की कमी के कारण परेशान है। कई इलाकों में जनता पीने वाला पानी ना मिलने से परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। आम जनता भी बिजली कटों से परेशान हो रही है।उद्योग बंद होने के कारण बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी बढ़ने के कारण प्रदेश में क्राइम बढ़ता है। पंजाब सरकार इस समय हर फ्रंट पर फेल नजर आ रही है। इसलिए पंजाब की जनता ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को चलता करने का मन बना लिया।