केशोरायपाटन : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शनिवार को नगर पालिका उपाध्यक्ष राजविनता गुर्जर के नेतृत्व में आज मंशापूर्ण गणेश मन्दिर व जोड़ला मंदिर पर पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व भरण पोषण भी जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद भोजराज गुर्जर ,पार्षद दारा सिंह केवट, पूर्व पार्षद किरण केवट, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणेश गुर्जर, रामपूल, महावीर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।